हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस० द्वारा निरीक्षक हरपाल सिंह प्रभारी साईबर सेल को साइबर अपराधों से आमजनमानस को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके फलस्वरूप जनपद में आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सैल को दी जा रही है, जिस संबंध में साइबर सेल जनपद हरिद्वार को आवेदक राजेंद्र प्रसाद बडोनी निवासी शिवालिक नगर बीएचईएल रानीपुर  जनपद हरिद्वार द्वारा साईबर सैल रोशनाबाद हरिद्वार को एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि एक अज्ञात नम्बर से उन्हें एक कॉल आया जिसके द्वारा बताया गया, कि वह उनका रिश्तेदार बोल रहा है और उसे धनराशि की आवश्यकता है, जिसके पश्चात उसके द्वारा धोखाधड़ी कर आवेदक से धनराशि ₹100000 को अपने पेटीएम बैंक अकाउंट में स्थानांतरित करवा लिया गया। जिसके बाद मुझे पता चला की उक्त व्यक्ति ने ठगी कर ली है। उपरोक्त सूचना साईबर सैल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक से लेन-देन का पूर्ण विवरण प्राप्त किया गया। जिससे ज्ञात हुआ कि आवेदक के खाते  से धनराशि ₹100000 को पेटीएम के बैंक खाता में स्थानांतरित किया गया है पेटीएम के नोडल अधिकारी के साथ त्वरित संपर्क करते हुए साइबर क्राइम सेल हरिद्वार के द्वारा उपरोक्त आवेदक के धनराशि ₹100000 को पेटीएम के बैंक अकाउंट में होल्ड करवा कर आवेदक के अकाउंट में वापस करने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours