हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर तहसील में आज किसान मजदूर संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर सरकार द्वारा किसानों के हित मे पास किए गए बिल का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। भाजपा की मोदी सरकार और दिल्ली पुलिस मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। वही एसडीएम पूरण सिंह राणा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा, ज्ञापन में उन्होंने दिल्ली में किसानों पर हुई बर्बरता और किसानों के विरोध प्रदर्शन को कुचलने की घोर निंदा करते हुए कहा है कि जिन अधिकारियों द्वारा किसानों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार किया गया, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए और किसानों के हित में इन तीनों काले बिलो को जल्द से जल्द खारिज किया जाए। उन्होंने ज्ञापन में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा जल्द ही संभव नहीं हो पाया तो सभी किसान मजदूर संघर्ष समिति के सदस्य और क्षेत्र के सभी किसान भाई सड़क व रेल का चक्का जाम करने के लिए बाध्य होगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours