हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देसभक्त) रुड़की। नगर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर नगर निगम प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं व्यापार मंडल की एक बैठक नगर निगम सभागृह में हुई, जिसमें रुड़की नगर में बढ़ते अतिक्रमण के मद्देनजर शीघ्र संयुक्त अभियान चलाने पर विचार विमर्श हुआ। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि रुड़की नगर में अतिक्रमण तथा जाम की समस्या विगत काफी समय से गंभीर बनी हुई है, जिससे आम लोगों को भीड़ एवं जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। इस समस्या से निबटने के लिए शीघ्र ही लगातार संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण तथा जाम की समस्या को दूर किया जाएगा। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कहा कि नगर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए तथा स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नगर निगम पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। नगर में जो अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है बहुत शीघ्र निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर इस समस्या को दूर किया जाएगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि अतिक्रमण जैसी समस्या से आम नागरिकों को बड़ी कठिनाई उठानी पड़ती है तथा जगह-जगह पर जाम की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी बंधु अपने सामान को दुकान के बाहर ना रखें एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान के नगर निगम प्रशासन व पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने कहा कि नगर में अतिक्रमण की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम को पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग रहेगा तथा अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जोहर,प्रदेश संगठन मंत्री परवीन मेहंदीरत्ता, जिला महामंत्री विश्वतोष सिंह, गंग नहर कोतवाल प्रभारी मनोज मेनवाल, एसएसआई प्रदीप कुमार, ट्रैफिक पुलिस एएसआई रामवीर सिंह, पार्षद मयंक पाल, जगदीश प्यारेलाल, मोहम्मद कयूम आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours