हरिद्वार की गूंज (24*7)
(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने प्रदेश सरकार से कार्तिक स्नान को स्थगित करने के फैसले से व्यापारियों के नुकसान की भरपाई की मांग की। सुनील सेठी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पुनः व्यपारियो के बिजली, पानी के बिल स्कूलो की फीस माफी की मांग दोहराई। क्योकि पिछला सीजन व्यपारियो का फेल रहा और अब पुनः कोरोना के कारण कार्तिक स्नान स्थगित ओर आने वाले समय में कुंभ के स्नानो पर भी संकट के बादल मंडराने लगे है, जबकि सरकारों को चाहिए वो व्यवस्था बनाकर श्रद्धालुओ का आवागमन जारी रखे लेकिन व्यवस्था बनाने की जगह श्रद्धालुओ को रोका जाना व्यापार पर चोट है, व्यापारी पहले से त्रस्त है और अब एक बार फिर श्रद्धालुओ के आवागमन पर रोक लग जाने से व्यापारी बर्बादी की कगार पर पोहच जाएगा। अगर ऐसा ही करना है तो सरकार व्यपारियो को आर्थिक मदद प्रदान करें।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours