हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राव ज़ुबैर पुंडीर) सहरानपुर। सिविल बार एसोसिएशन के तत्त्वाधान में फैट 2 फिट न्यूट्रिशयन क्लब द्वारा अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ संयुक्त रूप में सिविलबार एसोसिएसन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान एव मसचिव राजीव गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशष्ट सबोधन में अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान का कहना था कि स्वस्थ शरीर मे ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह सम्भव है। उन्होंने अधिक से अधिक अधिवक्ताओं को अपना परीक्षण कराने का भी आह्वान किया। फैट 2 फिट के के चेयरमैन नदीम हुसैन फिटनेस कोच नौशाद अली, फैसल सलमानी ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए किए जा रहे, प्रयासों में सभी के लिए दरवाज़े हमेशा खुले हुए है। स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में नरेंद्र कौशिक, अक्षय मित्र वत्सल, मुनव्वर खान अशोक पोसवाल, मनमोहन जुनेजा,फैज़ान अली, महेश गुप्ता, एजाज़, राव खालिद, अरशद अली ज़ैदी, जमाल साबरी, नितिन शर्मा, अभय सैनी, हेमंत मित्तल व शाह आलम का उल्लेखनीय योगदान रहा। अधिवक्ताओं का परीक्षण वरिशा, आरिफ, आजम,अयान व अमान ने किया। और अधिवक्ताओं को यथा योग्य सलाह एवम सुझाव भी दिए। 100 से ज्यादा अधिवक्ताओं चेकअप किए गए।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours