हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के बादशाहपुर गांव में नव निर्माण सीएससी सेंटर का उदघाटन नरेश शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश शर्मा ने रिबन काटकर सीएससी सेंटर में प्रवेश किया। रविवार को गांव बादशाहपुर में ग्राम पंचायत द्वारा बनाये गए सीएससी सेंटर का उदघाटन करने पहुँचे नरेश शर्मा ने कहा कि गांव में सीएससी सेंटर के खुलने से ग्रामीणों को काफी लाभ मिलेगा। सेंटर में ग्रामीण आधार कार्ड, पेन कार्ड, जन्मप्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, स्थाई निवास, मूल निवास जैसे प्रमाण पत्र बनवा सकते है। इससे पूर्व ग्रामीणों को निजी सेंटर व हरिद्वार जाकर प्रमाण पत्रों को बनवाना पड़ता था। इसके लिये निजी सेंटर ज्यादा पैसा भी लेते थे। उन्होंने कहा कि सेंटर के बनाने से ग्रामीणों व युवाओं का समय और पैसे दोनों की बचत होगी। इस अवशर पर फेरुपुर से भाजपा नेता अश्वनी पाल, सुनील शर्मा, अरुण कुमार, राजेन्द्र यादव, मनोज जोशी आदि उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours