हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने दशहरे के त्योहार पर हवन यज्ञ कर विजयदशमी पर्व बडी धूम धाम से मनाया। नवरात्रि के दसवें दिन विजदशमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह 25 अक्टूबर को मनाया गया हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक, इस त्योहार से जुड़ी अनेक मान्यताएं हैं। इसी दिन अच्छाई की जीत ने रावण का वध किया था। साथ ही यह भी मान्यता है कि मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था। देशभर में इसे अलग-अलग नामों, अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में इसे आयुध पुजाई के नाम से जाना जाता है। वहीं महाराष्ट्र में इसे खंडे नवमी के मान से मनाया जाता है। उत्तर भारत में इसे शस्त्र पूजन नाम से जाना जाता है। इस शुभ अवसर पर डा० एच०के सिंह जिला अध्यक्ष श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना दीपक ठाकुर चौहान पत्रकार मिडिया प्रभारी, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना उत्तराखंड सुरेश चौहान राजपूत सह संरक्षक  ठाकुर बलराम सिंह चौहान अरूण चौहान डा इल्मचन्द चौहान श्रवण सिंह राजपूत जिला सचिव हरिद्वार जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र राणा तहसील अध्यक्ष व क्षत्रिय समाज के गणमान्य बन्धु उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours