हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा व सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट द्वारा बनाई गई। एंटी लिटरिंग टीम को रुड़की नगर में गंदगी व पॉलिथीन के लिए चालान के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम रुड़की की एंटी लिटरिंग टीम ने रामनगर, मोहनपुरा, आजाद नगर व सुनहरा आदि में ठेली वालों से लगभग छः किलो पॉलिथीन बरामद कर उनके चालान किए गए व गंदगी के लिए चालान किए गए।नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि कोरोना के चलते नगर में पॉलिथीन का प्रयोग बढ़ गया था, जिसको देखते हुए एंटी लिटरिंग टीम के द्वारा पॉलिथीन व गंदगी के लिए दैनिक रूप से चालान किए जा रहे हैं, जिसमें एंटी लेटरिंग टीम द्वारा दस चालान किए गए।मेयर गौरव गोयल द्वारा बताया गया कि रुड़की को पॉलिथीन मुक्त करने के नगर निगम रुड़की अपनी कमर कस चुका है।जल्द ही रुड़की पॉलिथीन मुक्त होगी, लेकिन यह तभी सम्भव हो पाएगा, जब हमारे साथ-साथ रुड़की नगर नगरवासी भी पॉलिथीन का त्याग करेंगे तथा कपड़े के थैले जूट के थैले का प्रयोग करेंगे। रुड़की को साफ व स्वच्छ रखना हम सब शहरवासियों की जिम्मेदारी है। चालान टीम में गौतम, सुमित, अरुण, सूरज मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours