हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के गुरुकुल परिसर में डुकाटी क्लब मुंबई के सौजन्य से जन जागरण कार्यक्रम जिसमें लगभग 20 गांव से आए ग्राम प्रधानों को सैनिटाइजर मशीन पीपीई किट आयुर्वेदिक दवाइयां छोटे बच्चों के लिए गर्म कपड़े एवं अन्य सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर हरिद्वार जिले के लगभग 20 गांव से ग्राम प्रधान एवं वरिष्ठ समाजसेवी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। साथ ही विभिन्न संस्थाओं जैसे एंट्रॉफी, आदित्य बिरला कैपिटल, कार्गोंसोल, पारस हेल्थ केयर, डॉक्टर प्रदीप हाउस ऑफ हेल्थ वेलफेयर ग्रुप, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी और दोनों विश्वविद्यालयों के कुलपति  इस भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए श्री अरुण कुमार त्रिपाठी जी ने सभी का स्वागत किया तदोपरांत श्री आशुतोष अध्यक्ष बुगाटी क्लब ने ₹110000 का चेक आयुर्वेद विश्वविद्यालय गुरुकुल परिसर के अध्यक्ष श्री अरुण कुमार त्रिपाठी जी को भेंट करते हुए डुकाटी क्लब का उद्देश्य और समाज सेवा के प्रति अपनी कर्तव्यनिष्ठा से सभी आगंतुको को अवगत कराया। कार्यक्रम के अगले चरण में हरिद्वार जिले के लगभग 20 गांवों से आए ग्राम प्रधान और वरिष्ठ समाजसेवीयों को डुकाटी क्लब की ओर से 80 सैनिटाइजर डिस्पेंसर मशीन, आयुर्वेद विश्वविद्यालय की ओर से 200 आयुर्वेद रक्षा किट प्रदान की गई। यह सैनिटाइजर डिस्पेंसर मशीन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के मैकेनिकल विभाग ने बना कर दी जिसमें डॉ संजीव लांबा अध्यक्ष मैकेनिकल विभाग का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर आदरणीय कुलपति गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार प्रोफ. रूप किशोर शास्त्री जी ने विजयदशमी के दिन इस कार्यक्रम के आयोजन होने पर सभी आयोजन कर्ताओं को बधाई दी और यह कहा कि पर्व तो वह स्थान है जहां विभिन्न प्रांतों से आए सभी बंधु बांधव मिलकर के किसी परोपकार के कार्य के लिए एकत्रित हो और ऐसा ही आज ही है वातावरण हो गया है जो कोरोना महामारी से बचने के लिए एक बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बनेगा। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सुनील कुमार जोशी जी ने कार्यक्रम के आयोजन कर्ताओं को बधाई देते हुए विशेष रूप से कोरोनावायरस बचने के लिए जागरूकता बढ़ाने और हमेशा सतर्क रहने की सलाह दी उन्होंने इस कार्यक्रम को भविष्य में होने वाले सभी कार्यक्रमों के लिए प्रेरणा स्रोत और मील का पत्थर बताया डुकाटी क्लब के अध्यक्ष आशुतोष को उन्होंने विशेष धन्यवाद देते हुए इस कार्यक्रम के आयोजन में उनके सहयोग को सराहा और इस तरह के आयोजनों से समाज के कल्याण की बात कही। गुरुकुल परिसर के अध्यक्ष निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी ने सभी ग्राम प्रधानों का वरिष्ठ समाजसेवीओं का और स्पर्श गंगा से आए सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद और स्वागत करते हुए इस तरह के कार्यक्रमों से समाज के कल्याण की ओर अग्रसर सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ पंकज मदान ने अपने वक्तव्य में कहा कि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहा है और सैनिटाइजर डिस्पेंसर मशीन बनाने के लिए मैकेनिकल विभाग ने विशेष योगदान दिया है। उन्होंने साथ ही बताया कि अभियांत्रिकी प्रौद्योगिकी संकाय का उन्नत भारत अभियान प्रकोष्ठ समय-समय पर जागरूकता अभियान सैनिटाइजेशन कार्यक्रम, खाद्य सामग्री वितरण एवं सुरक्षा सामग्री वितरण जैसे अन्य कार्यक्रमों में लगा हुआ है और कोरोना महामारी से बचने के लिए तत्पर है। इस कार्यक्रम के लिए को सफल बनाने के लिए उन्होंने डॉ संजीव लम्भा अध्यक्ष मैकेनिकल विभाग और डॉ. सुयश भारद्वाज, समन्वयक उन्नत भारत अभियान प्रकोष्ठ, को विशेष धन्यवाद दिया जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना विशिष्ट योगदान दिया है। कार्यक्रम संचालन और संयोजक डॉ धर्मेंद्र बालियान और गिरिराज प्रसाद गर्ग के माध्यम से इस कार्यक्रम में सभी का स्वागत करते हुए दीप प्रज्वाल्लन सम्मानीय डॉ सुनील कुमार जोशी कुलपति आयुर्वेद विश्वविद्यालय देहरादून, सम्मानीय प्रोफ. रूप किशोर शास्त्री कुलपति गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार, डॉ आशुतोष, संस्थापक अध्यक्ष डुकाटी क्लब, हरिद्वार के जाने माने लोकप्रिय विधायक आदेश चौहान एवं स्वामी यतिश्वरानंद,  प्रोफेसर पंकज मदान, संकायअध्यक्ष अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय, अजीत, उपाध्यक्ष डुकाटी क्लब, माननीय पदम क्षेत्रीय प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार, शुब्रो भदुरी मुंबई,  डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी निदेशक आयुर्वेद विश्वविद्यालय गुरुकुल परिसर के सानिद्ध्य में हुआ। प्रो. पंकज शर्मा,  डॉ बालकृष्ण पँवार, डॉ अखिलेश, राहुल तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया श्रीमती रीता चमोली, श्रीमती आशु चौधरी स्पर्श गंगा को विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में लगभग 100 वरिष्ठ समाजसेवी विशिष्ट संस्थाएं जाते स्पर्श गंगा और विभिन्न संस्थाएं जोड़ी और 20 गांव से आए ग्राम प्रधान और ग्रामों के वरिष्ठ नागरिक सम्मिलित हुए। प्रोफेसर प्रभात कुमार, डॉ. संजीव लांबा, डॉ. सुयश भारद्वाज, श्री रूपलाल, स्पर्श गंगा से रीता चमोली व आशु इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और आयुर्वेद विश्वविद्यालय गुरुकुल कांगड़ी परिसर के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों में इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours