हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के बाडीटीप गाँव मे महाकाली के मंदिर की चारदीवारी निर्माण को लेकर दो पक्षो में जमकर विवाद हुआ, और लाठी डंडे व धारदार हथियारों का जमकर इस्तेमाल किया गया। इस विवाद में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवा गया है, फिलहाल गांव में तनाव बना हुआ है गाँव मे शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिये पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हमने इस मामले में ग्रामीणों से बात की तो ग्रामीणों ने बताया कि गाँव मे करीब 50 वर्ष से ज्यादा समय से महाकाली का मंदिर है जिसकी चारो ओर से चारदीवारी करने के लिये काम शुरू किया गया था, लेकिन पास में रह रहे शराफत व उसके बेटो आकर विवाद खड़ा कर दिया। जबकि उनका इस जमीन से भी कोई लेना देना नही है, गाँव मे दोनों पक्षो की पंचायत की गई। जिसमें चारदीवारी पर सहमति बन गई, लेकिन आज सुबह जब फिर काम शुरू किया गया तो शराफत व उसके बेटो ने मारपीट शुरू कर दी जिसमे 5 लोग घयल हुए। क्षेत्रीय विधायक स्वामी यतिस्वरानंद भी मौके पर पहुंचे उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह विवाद प्रशासन के ढुलमुल रवैया के कारण हुआ है, जबकि मैंने दो दिन पहले ही पुलिस प्रशासन व क्षेत्रीय राजस्व विभाग उप जिलाधिकारी से इस मामले को लेकर वार्ता की थी, और उन्होंने भरोसा दिलाया था कि किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं होने दिया जाएगा। विधायक यतिस्वरानंद ने मांग की है कि मामले में दोषी लोगों पर रासुका लगाई जाए उन लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो। वही मौके पर पहुंचे एएसपी राजन सिंह ने बताया कि मां काली मंदिर कि चारदीवारी के निर्माण को लेकर जो विवाद हुआ है, उसे शांत कर दिया गया है गांव में तनाव को देखते हुए शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए  पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और चारदीवारी का काम चल रहा है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours