हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 भेल, रानीपुर,  हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार चौहान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी भानु प्रताप सिंह चौहान के दिशा निर्देशन में गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें बिरला घाट से विष्णु घाट तक स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया मां गंगा की अविरल धारा को पवित्र बनाए रखने के लिए उस में डाले गए कूड़ा करकट को बाहर निकाल कर इकट्ठा किया गया। कार्यक्रम का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिले के जिला समन्वयक डॉ एस पी सिंह ने सभी छात्र छात्राओं को मां गंगा की अविरल धारा को पवित्र बनाए रखने के लिए प्रतिज्ञा कराएं और आसपास सभी से ऐसा आग्रह किया गया कि गंगा में किसी भी प्रकार का कोई कूड़ा करकट ना डाला जाए। डॉ एसपी सिंह ने कार्यक्रम अधिकारी भानु प्रताप सिंह चौहान एवं समस्त छात्र छात्राओं  के कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आचार्य प्रवीण कुमार, जयपाल सिंह, तारा दत्त जोशी, हरीश श्रीवास्तव, लीना शर्मा, वन्या चौहान रक्षिता, शुभम लांबा, दीक्षा, आदि छात्र छात्रा उपस्थित रहें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours