हरिद्वार की गूंज (24*7)
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। जनपद के शिवालिक नगर में हुए दंपत्ति हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की तड़के मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में कांड के मुख्यारोपी के पैर में गोली लगी है। हालांकि पुलिस ने मुठभेड़ से पहले ही एक साथी को दबोच लिया था। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में भेल के सेवानिवृत्त डी०जी०एम० प्रह्लाद अग्रवाल और उनकी पत्नी गायत्री की हत्या करते हुए घर में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया था। शिवालिक नगर के इस हत्याकांड को लेकर पुलिस प्रशासन वारदात के समय से ही मुश्तैद हो गया था। ओर हर दिशा दशा से मामले की जांच की जा रही थी। हत्याकांड पर जांच की जानकारी लेने डी जी अशोक कुमार आज शिवालिक नगर में घटनास्थल पर पहुंचे। मामले को सुलझाने ओर असलियत सामने लाने के लिए पुलिस ने रात दिन एक किये हुए है, जिसमे देहरादून एसटीएफ की टीम से भी सहयोग लिया जा रहा है। हत्याकांड के बाद पुलिस की टीम सीसीटीवी कैमरे खंगालने ओर संदिग्धों से पूछताछ करने में कोई कसर नही छोड़ रही है। सूत्रों के अनुसार सोमवार को पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली जिस में पता चला कि हत्या के तार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक कस्बे से जुड़े हैं। हत्याकांड में दो लोग शामिल हैं। आरोपी जेवर-नकदी लूटने के इरादे से घर में घुसे थे। वरिष्ठ पॉलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई राज कृष्ण एस के अनुसार शिवालिक नगर में हुए दोहरे हत्याकांड के एक आरोपी को सोमवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया गया था।जिससे पूछताछ में दूसरे आरोपी सतेंद्र पुत्र दीपक सिंह निवासी खतौली मुज्जफरनगर यूपी के बारे में पता चला है। पकड़े गए आरोपी के आधार पर पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही थी। आज सुबह पुलिस को आरोपी के सुमन क्षेत्र में होने की सूचना मिली। पता चला कि आरोपी भागने की फिराक में है। जब पुलिस के द्वारा आरोपी को रोकने का प्रयास किया गया तो आरोपी ओर पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें आरोपी की ओर से तीन और पुलिस की ओर से पांच राउंड फायर हुए। आरोपी के पैर में गोली लगने की वजह से घायल हो गया। जिसके बाद आरोपी को अस्पताल भेजा गया था। आरोपी की हालत खतरे से बाहार है। पुलिस ने आरोपी के पास से मिली बाइक ओर तमंचा अपने कब्जे में ले लिया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours