हरिद्वार की गूंज (24*7)
(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में चल रहे कुम्भ निर्माण कार्यों में से एक डॉ० ओमप्रकाश सेतु के निर्माण कार्य को देखने के लिए कुंभ मेलाअधिकारी दीपक रावत ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। रावत ने तेजी से और सही से काम करने के निर्देश देते हुए कार्यस्थल पर कैमरे लगाने की व्यवस्था के लिए भी निर्देश दिए। कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी साथ काम को समय पर पूरा करके जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कार्य क्षेत्र से आ रही शिकायतों के बारे में कहा कि संभवतः शिकायतें सही हो सकती हैं जिसके बाद कार्य पर अधिकारियों की निगरानी रहेगी। कार्यस्थल के पास ही बने रपटे का भी उन्होंने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को गति देने के लिए रात में भी काम जारी रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी ललित नारायण मिश्रा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours