हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लाइट लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मेयर गौरव गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम में साढे तीन हजार नई स्ट्रीट लाइट मंगाई गई हैं। प्रथम चरण में नगर निगम के सभी वार्डों में खराब पड़ी लाइटें बदली जा रही हैं, द्वितीय चरण में नए पॉइंट चिन्हित कर जहाँ लाइट नहीं है वहाँ पर इन नई लाइटों से नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours