हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। शिक्षक दिवस के मौके पर इनर व्हील क्लब ने शिक्षकों और सामाजिक कार्यों में अपनी सेवा देने वालो को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष विनीता गोन्नियाल ने बताया कि कोरोनि काल में शिक्षा के क्षेत्र में किताबो  के ज्ञान के साथ टेक्नोलॉजी का ज्ञान भी बहुत जरूरी हो गया है और सभी शिक्षक अपने इस कर्तव्य को पूरी निष्ठा से निभा रहे है।सेक्रेटरी मोनिका अरोरा ने कहा कि एक मजबूत और सफल समाज कि नीव शिक्षक के द्वारा रखीं जाती है। समाज में ओर ऐसे योद्धा है जो इस मुश्किल समय में लोगो का सहारा बनकर उनकी मदद कर रहे है। क्लब ने उन सभी योद्धाओं को इम्युनिटी किट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पारस अनेजा और ऋषभ गुलाटी "पारस्परिक समिति"के नाम से 114 दिनों से लगातार 200 लोगो को खाना खिलाते है और घाटों में रहने वाले लोगों के लिए मसीहा बन कर उनकी अन्य जरूरतों को भी पूरा करते है।रिचा वैश और नवदीप अरोरा फीड स्ट्रे एनिमल्स संस्था के नाम से रोज सड़कों में 500 बेजुबान जानवरो को खाना उपलब्ध कराते है। प्रतीक्षा शर्मा, सुमन रावत और संध्या शर्मा सीसीआर टॉवर के आसपास के जुग्गी झोपडिय़ों के 70 बच्चो को पढ़ाते है।सीमा चोपड़ा और सीमा ठाकुर राजकीय प्रार्थमिक विद्यालय गुझर बस्ती और विद्यालय न.16 में शिक्षिका के रूप में अपनी सेवाएं दे रही है और इस समय गरीब बच्चे जो ऑनलाइन क्लासेज नहीं ले सकते उन्हें पढ़ाने में उनकी मदद कर रही है। क्लब ने इन सभी को समाज के लिए इनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया और इनके नेक कार्यों के लिए अपना सहयोग भी दिया है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours