हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। भारत विकास परिषद समर्पण रुड़की शाखा द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष में नगर के  सेंट जॉन्स एकेडमी, नीमा देवी काला पब्लिक स्कूल, डीपीएस पब्लिक स्कूल, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल, ग्रीनवे पब्लिक स्कूल एवं स्कॉलर्स अकैडमी  विद्यालयों में उत्कृष्ट शिक्षक एवं उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किया गया। शाखा अध्यक्ष श्रीमती वीणा सिंह ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षक केवल वह नहीं होता है, जो हमें सिर्फ स्कूल कॉलेजों में पढाता है, शिक्षक वह भी है जो हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। उन्होंने कहा कि हम सब की लाइफ में गुरुओं का अपना एक अलग ही महत्व होता है। गुरु हमें सीढ़ियों पर चढ़ना सिखाते हैं। एक छात्र के लिए और उसके जीवन के लिए शिक्षक बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि माता-पिता के बाद सबसे बड़ा स्थान गुरुजनों का ही है।शिक्षक दिवस पर हुए कार्यक्रम में दो दर्जन शिक्षकों एवं इतने ही छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र,लेखन सामग्री तथा आवश्यक घरेलू उपयोगी वस्तुएं व मास्क आदि वितरित कर सम्मानित किया गया।सोशल डिस्टेंसिंग में हुए इस कार्यक्रम में अंकित चौधरी, शुभम चौधरी, पारुल शर्मा, अंकित कुमार, भानु प्रताप, हर्षित तोमर, आरसी, शिवम चौहान, अंजू रावत, कुसुम बिष्ट,मेघा गुप्ता,गार्गी बड़ौदा, विवेक, अमन, अश्वनी, सुंदरी आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सचिव मृणालिनी शर्मा, महिला संयोजिका रानी जैन सहित शाखा के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours