हरिद्वार की गूंज (24*7)

(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार में ट्रैवल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सूबे के मंत्री व शाशकीय प्रवक्ता मदन कौशिक से मुलाकात कर उन्हें चारधाम यात्रा पर यात्री के आने की अपेक्षा से अवगत करवाया। एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश पालीवाल ने मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन देते हुए बताया कि यात्रा करने के लिए लगातार यात्री संपर्क कर रहे है, लेकिन देवस्थांम बोर्ड की साइट पर अभी तक कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट के बिना रजिस्ट्रेशन नही हो  रहा है, जिसे तत्काल खत्म कर नेगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता को हटाया जाना आवश्यक है। जिससे यात्री बिना किसी बाध्यता के यात्रा कर सकें। गौरतलब है कि यात्रा सीजन का एक माह शेष है जिसके बाद यात्राओं का दौर समाप्त हो जाता है, ऐसे में ट्रेवल्स व्यवसायियों ने कोरोना संक्रमण को अपनी आजीविका पर भयानक दुष्परिणाम बताया है। माह भर की शेष बची यात्रा का लाभ यहाँ के व्यवसायी अभी तक नही उठजा पाएं है। महामंत्री सुमित श्रीकुंज ने मंत्री मदन कौशिक से कहा कि अभी सीमित संख्या में ही गाड़ियां यात्रा पर गयी है, लेकिन चेकिंग की नाम पर गाड़ियों का चालान किया जा रहा है। अपेक्षाकृत व्यवसायियो के द्वारा सभी नियमों का पालन करते हुए ही यात्रा के लिए गाड़िया रवाना की जाती है। अभी तक ट्रेवल्स व्यवसाइयों ने कुछ कमाया भी नही है जिससे उन्हें और अधिक आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है। जिसका तस्तका सामाधन निकले जाने की ज़रूरत है। उपाध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा व आशीष पन्त ने मंत्री मदन कौशिक से पर्यटन व्यवसायी की बुरी दशा को देखते हुए उनके बिजली व पानी के बिल वर्ष 2020 व 2021 के पूर्णतः माफ करने की मांग की। इस बाबत मंत्री मदन कौशिक ने जल्द समाधान निकलने ओर सामस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देते समय विकास शर्मा, गोपाल छिब्बर, दर्पण गोयल,शेंकी तनेजा, राजू मनोचा,अनूप मनोचा, निर्मल ढिल्लन, अवनीश कुमार, आशीष वर्मा अभिनव जमदग्नि, मनोज ननकानी, दीपक धनवानी आदि व्यवसायी उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours