हरिद्वार की गूंज (24*7)


(गगन शर्मा) हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि प्रदेश व्यापार मण्डल हरिद्वार जिले व महानगर की अपील पर जो काले झंडे का विरोध 2 सितम्बर को होना तय किया था वह अब मंगलवार 8 सितम्बर को होगा। क्योंकि 31 अगस्त को प्रदेश संरक्षक सुरेश बंसल का स्वर्गवास हो गया था। चौधरी ने कहा की प्रदेश व्यापार मण्डल निरंतर कोरोना काल के बिजली-पानी व स्कूल की फ़ीस माफ़ किए जाने की माँग कर रहा है और कुम्भ को लेकर भी अभी तक सरकार ने व्यापारियों से कोई वार्ता नहीं की है। चौधरी ने कहा व्यापारी अब अपनी माँगो को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगा। पहले व्यापारी काले झंडे लगा कर अपनी अपनी दुकानो पर प्रदर्शन करेंगे और यदि तब भी सरकार ने व्यापारीयो की नहीं सुनी तो व्यापारी सड़कों पर उतर कर ज़ोरदार आंदोलन का रास्ता अपनाएँगे। चौधरी ने कहा होटल, टैक्सी व दुकानदारो का बुरा हाल है। मार्च से अब तक कोई काम नहीं है ना ही यात्री है ना पैसा है व्यापारी के परिवार की हालत भीख माँगने जैसी हो गई है। व्यापारी के बैंक के लोन व बिजली-पानी के बिल और स्कूलों की फ़ीस के लिए संस्थाए लगातार दबाव बना रही है। प्रदेश और देश के आर्थिक विकास की रीढ़ कहे जाने वाले व्यापारी आज सड़क पर आ गए है। परन्तु सरकार ने एक बार भी व्यापारी की सुध नही ली है और व्यापारीयो ने हमेशा सरकार और नेताओ की सहायता की है पर आज संकट के समय में सरकार ने हमको हमारे हाल पर छोड़ दिया है जिसका अब विरोध किया जाएगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours