हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि जी महाराज के नेतृत्व में हरिद्वार के प्रमुख संतों ने मुख्यमंत्री आवास पर जाकर सूखे के मुखिया से भेंट की। आवास पर पहुँचे संतों में निर्मल आश्रम के श्री महंत जसजीत, गरीबदास, महंत आनंद, वाल्मीकि समाज के संत श्रीमहंत मानदास महाराज, वैष्णव अखाड़े से श्रीमहंत दुर्गा दास महाराज एवं एडवोकेट श्रेयस अग्रवाल भी शामिल रहे। संतो ने हरिद्वार में संतों के आश्रम का पंजीकरण कमर्शियल किए जाने पर अपनी आपत्ति दर्ज की। बिजली के बिल भी कमर्शियल आने पर मुख्यमंत्री के समक्ष अपना पक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने संतो को आश्वासन देते हुए निर्देश जारी करे। संतों के अनुसार आगामी कुंभ में जिस प्रकार की भी व्यवस्था और परिस्थिति होगी, सन्त सरकार का भरपूर सहयोग करेंगे। कहा कि कुंभ हमारी प्राचीन परंपरा है किंतु कोरोना महामारी के चलते हुए जैसी भी स्थिति होगी उसी प्रकार से सभी संत और अखाड़े सरकार का सहयोग करेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी ने केदारनाथ मॉडल पर ही बद्रीनाथ गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के विकास हेतु प्रयासरत मुख्यमंत्री की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के तहत स्थानीय पुरोहित समाज के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। सभी संतो ने मुख्यमंत्री को स्वस्थ और दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours