हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब एवं नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त जयवीर तोपाल पुत्र धन सिंह तोपाल, निवासी सांकरी सेरा, कर्णप्रयाग को मेस्ट्रो स्कूटी संख्या UK 11 7091 में 02 पेटी (48 अद्धे) अंग्रेजी शराब(Soulmate Whisky) परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। एवं अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया। पुलिस टीम में उ.नि. हेमदत्त भारद्वाज, कानि. अजय मोहन, कानि. दिगपाल मोजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours