हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। मध्य हरिद्वार स्तिथ सतपाल ब्रह्मचारी के जनसंपर्क कार्यालय पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. संतोष चौहान की अध्यक्षता एवं कांग्रेस नेता नीरव साहू के संचालन में आहूत बैठक में कांग्रेसजनों द्वारा पूर्व न०पा अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के ऊपर लगाए जा रहे भाजपा नेताओं के विकासकार्यो के संदर्भ में आरोपो को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित हो हास्यपद बताया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मनीष कर्णवाल ने कहा कि मंत्री जी और भाजपा नेता राजनीतिक चश्मा उतारकर देखे तब दिखेंगे, ब्रह्मचारी के द्वारा कराए गए विकास कार्य। उन्होंने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी के द्वारा किये जा रहे जन अंदलोनो से बौखला कर भाजपा नेता मानसिक दिवालियेपन के स्तर पर आ गए है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडेय ने कहा कि ब्रह्मचारी द्वारा किए गए विकास कार्य अभूतपूर्व ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार का एक एक नागरिक विकासकार्यो का प्रत्यादर्शी है। युवा नेता तरुण व्यास एवं सेवादल विधानसभा अध्यक्ष नितिन यादव ने कहा कि नगर विधायक, मंत्री 18 सालो का कार्यकाल हरिद्वार को अराजकता, बेहाली, बुनियादी मुद्दे के प्रति उदासीनता की सौगात है। युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर गुमराह किया जा रहा है। युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने सिडकुल का विकास जिसकी वजह से हरिद्वार जनपद व शहर को नया रूप मिला। हजारों बेरोजगार को रोजगार तो मिला ही हरिद्वार के स्थायी निवासियों को भी बहुत बड़ी तादात में नए रोजगार मिले और जीवन स्तर में जबरदस्त सुधार आया। सिडकुल के निर्माण के लिए कांग्रेस की सरकार ने 2003 में 232 करोड़ का बजट दिया। जिसकी वजह से जहाँ कभी मुमफली की खेती मुश्किल से होती थी आज विकास की गंगा बह रही है। 

बैठक में ब्रह्मचारी द्वारा किए गए विकास कार्यों को प्रेस के संग्ज्ञाननार्थ बिंदुवार लिखित रूप में ब्यूरो प्रस्तुत किया गया।

1-अर्ध कुंभ 2004 में मेला अस्पताल।

2- सीसीआर टावर। 

3- कई सारे पुल जटवाडा पुल, नया हरिद्वार पुल, ऋषिकुल पुल।

4- 132 केवीए के 2 पावर स्टेशन, 5- टाउन हॉल।

6- बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम। 

7- आउटडोर स्टेडियम भल्ला कॉलेज।

8- ज्वालापुर में मालवीय धाम। 

9- जवाहर लाल नेहरू शहरी नवीनीकरण योजना को लाए। 

10- जिसके अंतर्गत पूरे शहर में 32 बड़ी पानी की टंकियां बनवाई गई, नई पानी की लाइन पूरे शहर में बिछाई गई। 

11- कई सुलभ शौचालय।

12- हर की पौड़ी से भीमगोडा के घाट।

13- चार पंपिंग स्टेशन।

14- सती कुंड का सौन्दर्यकरण।

15- भगत सिंह चौक के पास युथ होस्टल का निर्माण करवाया।

16- पशुराम दीप घाट सती घाट के सामने। 

17- कई चौराहों का निर्माण जिसमें मुख्य रुप से भगत सिंह चौक मालवीय चौक उधम सिंह चौक, तुलसी चौक।

18- भैरव मंदिर पर पंपिंग सेट।

19- 500 बीपीएल परिवारों के लिए आवासों का निर्माण करवाया।

20- ज्वालापुर में हीरा वल्लभ त्रिपाठी जी के नाम पर स्कूल को 10th क्लास से 12th क्लास तक उचक्रित करवाया। 

21- प्राइमरी स्कूल कनखल की जमीन से कब्जा खाली करवा कर उसको 8 क्लास तक का स्कूल बनवाया।

22- एसडी स्कूल को 10th क्लास से 12 क्लास तक उचक्रित किया।

23- वैट मुक्त कराया।

24- नगर पालिका में 472 कर्मचारी परमानेंट लगवाए। बैठक में दीपक पांडेय, आकाश भाटी, हर्ष लोधी, राजा कवर, नितिन शर्मा, करणसिंह राणा, पंकज चौबे, वेदांत उपाध्याय, शिवम उपाध्याय, विनय जखमोला, सचिन बिष्ट, नितिन कश्यप आदि मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours