हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम की कार्यशैली के कारण लक्सर रोड जगजीतपुर में पेट्रोल पम्प के पास कूड़े की समस्या पिछले कई वर्षों से जस की तस है। बीच मे नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनीत कुमार जैसे कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई थी। जिसके कारण कुछ दिन तो सफाई व्यवस्था देखी गयी मगर जो लोग इस क्षेत्र में कूड़ा डालकर अपने क्षेत्र को गंदा रखना अधिकार समझते है, ऐसे लोगो के विरुद्ध समय पर दण्डात्मक कार्यवाही न होने के कारण यहां से गुजरने वाले लोग नगर निगम हरिद्वार की सुस्त कार्यशैली को दोष दे रहे हैं। नगर निगम आपसी तालमेल बनाकर कार्य करे तो यहां गैर जिम्मेदार तरीके से कूड़ा, गोबर डालने का दुस्साहस नही करेगा। नगर निगम की कार्यशैली देखनी हो तो चंद्राचार्य चौक उर्फ रानीपुर मोड़ पर आओ यहां पिछले कई वर्षों से स्थानीय लोग भुगत रहे हैं। यहाँ न सिर्फ पुरुषों को बल्कि महिलाओं को खुले में शौच करने को नगर निगम हरिद्वार विवश करता आ रहा है। नगर निगम हरिद्वार में अधिकारी आते जाते रहते हैं मगर किसी की कार्यशैली से हरिद्वार की जनता अब तक तो लाभान्वित नहीं हुई। वो बात अलग है कि जो आम जनता उनके पास अपनी समस्या या सुझाव लेकर जाते हैं उन्हें उच्च अधिकारी अधिकांश समय मीटिंग-मीटिंग, मेल-चिट्टी आदि में ही व्यस्त देखने को मिलते है। स्थानीय नागरिक नवीन राजवंश के कहना है कि इस कूड़े के कारण कई तरह की बीमारी फैलने की आशंका है मगर सम्बंधित अधिकारी ठोस कार्यवाही करने से बचते आ रहे हैं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours