हरिद्वार की गूंज (24*7)(रजत चौहान) हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार में मर्यादा पुरूषोत्तम राम के जन्मांचल पर शिलान्यास के अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया। आज ही के दिन कश्मीर में धारा 370 के हटने का एक वर्ष भी पूर्ण हुआ है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलपति प्रो० रूपकिशोर शास्त्री को आज एक वर्ष पूर्ण हो चुका है। इन अवसरों को लेकर विश्वविद्यालय के सीनेट हाल में यज्ञ का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० रूपकिशोर शास्त्री ने कहा कि कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम राम के चरित्र को अपने अन्दर उतारना बहुत जरूरी है। आज भारत का प्रत्येक नागरिक पुरूषोत्तम राम के प्रति अपना आभार व्यक्त कर रहा है और देश में जश्न का माहौल है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने वैदिक परम्परा के अनुसार यज्ञ कर रामजन्म भूमि शिलान्यास को अपनी आहुतियां दी है।विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो० दिनेश चन्द्र भट्ट ने कहा कि राम का व्यक्तित्व सगुण और निर्गुण दोनों रूपों में देखा जा सकता है। उसी प्रकार से विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० शास्त्री बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। स्वामी दयानन्द सरस्वती के बताए नियमों पर कार्य करते हैं। राम के चरित्र को लेकर आज अयोध्या में राम मन्दिर का निर्माण किया जा रहा है। यह सनातन और हिन्दुत्व को जगाने वाली एक नई धारा का प्रवाह शुरू हो चुका है। देश में राम राज्य लौटने वाला है।विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो० एम०आर० वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० रूपकिशोर शास्त्री ने एक साल में विश्वविद्यालय को क्षितिज पर लाकर खड़ा कर दिया है। कुलपति प्रो० शास्त्री अपनी विचारधारा के अनुसार कार्य करते है। एक साल के कार्यकाल में प्रो० शास्त्री ने वृहद उपलब्धियों को लेकर विश्वविद्यालय को एक नया आयाम दिया है। प्रो० प्रभात सेंगर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने एक नया इतिहास रच दिया है। उनके कार्यो को इतिहास के पन्नों में दर्ज किया जाएगा। प्रधानमंत्री की कार्यप्रणाली उसी प्रकार से है जिस प्रकार से स्वामी दयानन्द सरस्वती की थी। कार्यक्रम का प्रबंधन प्रो० प्रभात कुमार ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन डा० दीनदयाल ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Home
हरिद्वार
हरिद्वार की गूंज: गुरुकुल कांगड़ी विवि ने वैदिक परम्परा के अनुसार यज्ञ कर रामजन्म भूमि शिलान्यास को अपनी आहुतियां दी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours