हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कैवन्डिस फैक्ट्री के सामने सडक क्रॉस कर रहे एक व्यक्ति को मुखबिर की सूचना पर देसी शराब के 42 पव्वो के साथ धर दबोचा। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया हरिद्वार एसएसपी के दिशा निर्देशन में लगातार क्षेत्र में शांति व्यवस्था और नशीले मादक पदार्थों की बरामदगी तथा आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है उसी के अंतर्गत रात चेकिंग के दौरान कैवन्डिस फैक्ट्री के पास से एक अभियुक्त को देसी शराब के 42 पव्वो के साथ गिरफ्तार किया गया है, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बुट्टा सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी आलमपुरा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश व हाल निवास गोवर्धनपुर लक्सर बताया उन्होंने बताया आरोपी शराब को उचित दामों में ड्राइवरों को ढाबे में बेचता था उन्होंने बताया आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours