हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली मोड़ पर देर रात पॉपुलर से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली की बोलेरो कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो कार के परखच्चे उड़ गए और बोलेरो कार चालक कार में फसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही आनन-फानन मे मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो कार के हिस्सो को ग्राइंडर से कटवा कर बोलेरो कार चालक को बमुश्किल बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। वही पर मौजूद बाजार चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल ने बताया कि पॉपुलर की ट्रैक्टर ट्राली से बोलेरो कार का एक्सीडेंट हुआ, बोलेरो कार चालक क्षेत्र के खड़ंजा कुतुबपुर गांव के ग्राम प्रधान सुशील कुमार हैं। उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया है, उन्होंने बताया इस दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया ओर ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कोतवाली भिजवाया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours