हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हेल्पिंग हैंड्स टीम द्वारा भेल सेक्टर 1 मस्जिद में वृक्षारोपण किया गया। जाति धर्म से ऊपर उठकर संस्था का उद्देश्य मानव जगत का कल्याण करना है जिसे संस्था के पदाधिकारी भली-भांति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए निभा रहे हैं। वहीं संस्था उपाध्यक्ष पंकज त्यागी ने कहां कि वर्तमान दौर में मानव जीवन की रक्षा सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण करना अति आवश्यक है और हम सभी को प्रतिवर्ष वृक्षारोपण करना चाहिए। क्योंकि वृक्ष धरा का आभूषण होते हैं। और आज इसी क्रम में हेल्पिंग हैंड्स टीम ने भेल सेक्टर 1 मस्जिद में वृक्षारोपण किया गया है। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज की सेवा करना और जन कल्याणकारी कार्यों के माध्यम से गरीब, असहाय लोगों की मदद करना है। अन्य मानव हित के कार्य करना और उनके प्रति लोगों को जागरूक करना भी है। जिससे मानव जगत का भला हो सके। त्रिलोक सिंह ने कहां कि आज हमारी पृथ्वी पर प्रदूषण की मात्रा दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रहा हैं। जिसका मुख्य कारण आधुनिकिरण और वृक्षों की कटाई हैं। हम सभी को पर्यावरण के संतुलन के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना अति आवश्यक हो गया हैं। उन्होंने कहा कि जिसे संस्था के पदाधिकारी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए लगातार निभा रहे हैं। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अमित जांगिड़, मीडिया प्रभारी अभिनव भटेजा, हारून मंसूरी, प्रणय, इंद्रपाल वर्मा, केलादेवी, भरमपाल और भेल मस्जिद से मौजूद मुज्जमिल सलमानी, आरिफ, राहत खान, कुर्बान अली मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours