हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली में आज एसपी सीओ राजन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 4 दिन पहले निरंजनपुर गांव से चोरी हुई सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल का खुलासा करते हुए बताया बीती 20 अगस्त को अंकित कुमार पुत्र भोपाल सिंह निवासी ग्राम निरंजनपुर ने तहरीर देकर अपनी मोटरसाइकिल चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया उक्त संबंध में रायसी चौकी इंचार्ज बृजपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, और रायसी रोड से वाहन चेकिंग के दौरान उक्त मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर के साथ एक आरोपी गिरफ्त में आया, उन्होंने बताया आरोपी की निशानदेही पर पथरी थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक और मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर बरामद की गई, जिसका मुकदमा पथरी थाना में दर्ज है, उन्होंने बताया आरोपी सुन्दर उर्फ सोनू पुत्र सुरेश निवासी गोविंदगढ़ थाना पथरी को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा। पुलिस टीम में एसएसआई अभिनव शर्मा रायसी चौकी इंचार्ज बृजपाल सिंह, हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह चौहान, कांस्टेबल हिमेश, कांस्टेबल रघु सिंह तोमर, कांस्टेबल तरसेम, कांस्टेबल सतेंद्र, कांस्टेबल संजय पाल आदि मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours