हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। सिंहद्वार हाइवे नहर के किनारे वाटिका में हरिद्वार ट्रैफिक पुलिस में तैनात सहायक उपनिरीक्षक गंगा सिंह चौहान ने बेल का पेड़ लगाया। ओर शहर को दिया संदेश, पेड़ लगाओ जीवन बचाओ। इसके बाद उन्होंने इस वाटिका में पौधों की देखभाल करने वाले चौकीदार जो कि वृद्ध व्यक्ति है उसके बारे में उसके हाल चाल जाने तो पता चला कि वह व्यक्ति अकेले रहकर यहां लगने वाले पौधों की देखभाल करता है। इस व्यक्ति का पेड़ पौधों से काफी लगाव है, और उस व्यक्ति का कहना था कि आप लोग ऐसे पेड़ लगाते हो तो अच्छा लगता है कि समाज के कुछ व्यक्ति तो है जिन्हें पर्यावरण का इतना ख्याल है। अन्यथा ऑक्सीजन तो सभी लेते हैं मगर ऑक्सीजन के कारक पेड़ पौधे लगाने का विचार करना व्यर्थ समझते हैं। ट्रैफिक पुलिस में तैनात सहायक उपनिरीक्षक गंगा सिंह चौहान ने बताया कि मुझे पेड़ लगाने बहुत पसंद है क्योकि आजकल पेड़ पौधे नही रहे जिससे पर्यावरण में वाहनो की बढ़ती संख्या और पेड़ो की निरन्तर कटाई से कार्बन डाई ऑक्साइड बढ़ती जा रही है। चौहान ने बताया कि वातावरण को साफ रखने के लिए हर किसी को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वायु मिलती रहे। अन्यथा वो दिन दूर नही जब आने वाली पीढ़ी को ऑक्सीजन सिलेंडर साथ लेकर घूमने को विवश होना पड़ेगा। गंगा चौहान ने पत्रकार योगेश शर्मा की भी प्रशंसा की जो पर्यावरण में शुद्धता के प्रति लोगो को जागरूक करने का सराहनीय कार्य करते हैं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours