हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। आज प्रदेश व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने संरक्षक मण्डल व जिला अध्यक्ष से विचार विमर्श कर रानीपुर विधान सभा व्यापार मण्डल का गठन किया। जिसमे विधान सभा अध्यक्ष ओमप्रकाश भारद्वाज, महामंत्री मन्मथ भाटिया व कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल को बनाया गया। साथ ही उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, अरुण गोयल, मोहित चौधरी, मीडिया प्रभारी अमरजीत भाटिया, सचिव धीरेंद्र सेठी, डा० गौरव भाटिया, रवी प्रजापति, अनुराग निगम, संगठन मंत्री अंशुल खन्ना, रविंद्र उनियाल, हरीश राजपूत, राजेश कुमार, शिवदत शर्मा, विपिन शर्मा, शुभम शेरशिया व विमल आहूजा को बनाया गया ।साथ ही ज़िला अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप ने सुभाष नगर व्यापार मण्डल को भंग कर दिया साथ ही कहा की जल्दी ही चंद्राचार्य चोक व्यापार मण्डल का गठन किया जाएगा।

व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की ये शहर में जो एक फ़र्ज़ी व्यापार मण्डल वाले बताए की कोरोना काल में इन्होंने व्यापारियो के लिए क्या काम किया, सरकार या प्रशासन से व्यापारी हितो के लिए क्या काम कराया है केवल नेताओ को ख़ुश करने में ये ये फ़र्ज़ी व्यापार मण्डल जुटा हुआ है, हमारे व्यापार मण्डल के निरन्तर सरकार से व्यापारीयो की समस्याओं को हल कराने के लिए रात दिन एक कर दिया है।

हरिद्वार नगर निगम, शिवालिंक नगर पालिका व ज़िलाप्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा की साप्ताहिक बंदी के लिए व्यापारी ख़ुद से ही तैयार हो गया पर अभी तक बंदी के दिन कही भी सेनेटाईज का काम शुरू नहीं हुआ है ये सभी अपने काम को ठीक से करे नहीं तो व्यापारी आन्दोलन को मजबूर होगा।

व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल ने कहा की सरकार को व्यापारियों की आर्थिक साहयता करनी चाहिए आज व्यापारी की हालत चोहराए पर खड़े भिखारी जैसी हो गई है।

जिला अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप व ज़िला महामंत्री डा० विशाल गर्ग ने कहा की शहर के कुछ नेताओ ने अपने चमचे व्यापार मण्डल में बनाए हुए है जो व्यापारियों को लुटने का काम कर रहे है ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा जिला अध्यक्ष अनुज सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल कथूरिया, कुलवंत चड्ढा, सचिव कोमल सिंह,अजय अरोरा,सुधिश श्रोतरिया, राजन कोशिक, विभास सिन्हा, रवी वर्मा, रिशभ शर्मा, विवेक गुप्ता,आशीष शर्मा, आकाश सेनी व संदीप मेहता आदि उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours