हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ मीटिंग का आयोजन किया। मीटिंग में उपस्थित सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी पूर्णिमा गर्ग, कोतवाली प्रभारी परवीन कोश्यारी ने कोरोना संक्रमण के कारण मोहर्रम जुलूस सहित कोई अन्य जुलूस का आयोजन नही करने के आदेश दिए। और सरकार की गाइडलाइनओं का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई। वहीं उपस्थित मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस प्रशासन को आश्वासन देते हुए कहा कि मोहर्रम पर्व पर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और पुलिस प्रशासन का संपूर्ण सहयोग किया जाएगा। मीटिंग में हाजी नईम कुरैशी, हाजी जमशेद खान, बाबर खान, रफी खान, झम्मन पीर जी, हैदर नकवी, फुरकान अंसारी, पार्षद तासीन, राजा, मोहम्मद यूसुफ, आफताब आदि लोग उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours