हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। आज मध्य हरिद्वार के सैकड़ो युवा साथियों ने पूर्व नगर पालिका चैयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व मे कांग्रेस की नीतियों मे विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सदस्यता गृहण करी। इस मौके पर ब्रह्मचारी ने युवाओं का स्वागत करते हुए राहुल गांधी की नीतियों के बारे मे युवाओं को विस्तार से बताया जिसमे युवा साथियों ने दोनों हाथ खड़े करके समर्थन किया। जिस और जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है, के नारे के साथ आज प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मनीष कर्णवाल ने कांग्रेस परिवार मे शामिल हुए नए साथियों को स्वागत किया। आज कांग्रेस की सदस्यता लेते हुए रिंकू सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवम सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व मे कांग्रेस के संघठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेगे। युवा साथी मनीष कश्यप ने कहा कि देश व प्रदेश के युवा 2016 की नोटबन्दी के बाद से परेशान है, बाकी बचा हुआ बाजार महामारी मे बिना सोचे समझे बंदी करने से बर्बाद हो गया है। युवाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता तुषार कपिल ने युवाओं को भरोसा दिलाया ओर युवाओं का भविष्य कांग्रेस के साथ है, राहुल, प्रियंका ही इस अघोषित आपातकाल के समय युवाओं के आशा की किरण है। युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर व सेवादल अध्यक्ष नितिन यादव ने युवाओं को शहर व प्रदेश की आवाज बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर निम्न साथियों ने कांग्रेस की सदस्यता ली शशि पांडे, विजय जोशी, संदीप विशाल, अंकुर, रविंद्र सिंह, दिशान विष्णु गॉड, दिग्विजय गॉड, विक्रम सिंह, हरि यादव, मयंक, राजीव, बलविंदर सिंह, अरविंद, लखविंदर सिंह, संतोष कुमार, जॉनी, सुमित, सोंग सैनी, अनिता मुंबई, रोहित बादशाह, संजय प्रकाश, अभय, संदीप, सागर शमी, प्रकाश सोना, राहुल बबलू, दिलीप, रिंकू, पुनीत, सुनील विजय शर्मा व संजय सिंह आदि मौजूद थे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours