हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास पर लक्सर मे भाजपा विधायक सजय गुप्ता और नगरपालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग सहित भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने नगर में ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर मिठाइयां बाटकर खुशी जाहिर की इस दौरान विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने वाला है। राम राज्य की आज से शुरुआत हो चुकी है सात पीढ़ियों के 500 वर्ष संघर्ष के बाद माननीय उच्च न्यायालय ने जो आदेश दिया है उसका हम सभी तहे दिल से धन्यवाद करते हैं उन्होंने कहा आज देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में करोड़ों हिंदू जनमानस में जगह जगह खुशी का माहौल है उन्होंने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में खुशी का माहौल है आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी जा रही है शाम को क्षेत्र के हर गांव मे दिए जलाए जायेंगे इससे बढ़कर हमारे लिए खुशी की और क्या बात हो सकती है। वही नगरपालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग ने कहा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर लिए भूमि पूजन किया गया अयोध्या में राम राज्य की स्थापना होगी उन्होंने कहा कि हम सभी भाग्यशाली हैं कि हम सब इसके साक्षी बने है उन्होंने कहा कि वर्षों इंतजार के बाद आज वह दिन आ ही गया भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण होने जा रहा है जिसकी खुशियां देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में मनाई जा रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours