हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जहां आज पूरा भारत अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पूजन सम्पन्न होने के बाद खुशी मनाई जा रही है। तो वहीं लोगो ने इस खुशी का इजहार दीप प्रज्वलित कर दिवाली के रूप में किया, ओर खुशी मनानी भी जरूर है, 500 वर्ष बाद यह ऐसा मौका आया है जहां पूरे भारत मे 5 अगस्त को दिवाली मनाई जा रही है। वही बात करें हरिद्वार धर्मनगरी की तो श्री राम जन्मभूमि पूजन के परम आनंद उत्सव के उपलक्ष में वैश्य समाज परिवार की महिला विंग हरिद्वार उत्तरी क्षेत्र हरिद्वार के शालिग्राम घाट पर 251 दीप प्रज्वलित कर दिवाली के रूप में खुशी मनाई। वही वैश्य समाज महिला विंग ने बताया कि जिस दिन का इंतजार पूरा भारत कर रहा था वो दिन आज आया है, उन्होंने कहा कि सभी को बताते हुए बहुत खुशी हो रही है भगवान श्री राम हमारे सूर्यवंशी हैं और हम उन्हीं सूर्यवंशी, श्री राम की संतान है और आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी सूर्यवंशी के हाथ से ही आज राम जन्म भूमि की नींव रखी गई। यह क्षण हमारे लिए  बहुत ही गौरव और सम्मान का प्रतीक है, आप और हम सभी बधाई के पात्र हैं, यह हमारे देश के लिए गर्व की बात है। महिला विंग ने कहा कि आज पूरे भारत मे जय सियाराम का नाम गूंज रहा है। जिसको देखते हुए हर शहर में राम भूमि पूजन सम्पन्न के बाद लोग अपने-अपने घर मे दीप जलाकर खुशी बना रहे है। कोई दीप जला रहा है तो कोई पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार कर रहा है। वैश्य समाज महिला विंग ने कहा कि आज हरिद्वार नही अपितु पूरा भारत दीवाली मना रहा है। इस अवसर पर दीप प्रज्वलित करने वालो में तुलसी जैन,सीमा अग्रवाल, नेहा अग्रवाल,भानु गर्ग, आरती अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, रेखा अग्रवाल,अनीता अग्रवाल, सुधा ड्रोलिया, स्वाति अग्रवाल, मधु गुप्ता, रुचि वार्ष्णेय, सोनिया गर्ग, ज्योति गुप्ता, प्रभा गुप्ता,विजयलक्ष्मी गुप्ता, कामना गोयल व रीनू सिंगल आदि महिलाओं ने बढ़-चढ़कर इस खुशी में हिस्सा लिया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours