हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में एक बेल का पेड़ तारों पर झूल रहा है गौरतलब है कि विद्युत विभाग उपखंड हरिद्वार के कई कर्मचारी ओर अधिकारी उसी रास्ते से आना जाना करते है लेकिन किसी ने आज तक इसकी सुध नही ली। भूपतवाला के वेद निकेतन धाम के पास एक पेड़ का झुकान इतना हो गया कि वो पूरा बिजली की लाइन पर जा लटका, हालात ऐसे है कि किसी भी समय कोई बड़ी घटना हो सकती है, लेकिन मजाल है कि विभाग को ये दिखाई दे जाए, क्षेत्र के कुछ लोगों द्वारा इसकी मौखिक शिकायत भी विभागीय कार्यालय में जाकर करि लेकिन शायद विभाग किसी बड़ी घटना घटित होने के इंतज़ार में है, सामाजिक संस्था स्वामी विवेकानंद जनहित ट्रस्ट ने विभाग के जे०ई से मिलकर इस प्रकरण को बताया और कार्यालय में इसकी एक लिखित शिकायत भी की। संस्था के अध्यक्ष हिमांशु सरीन के अनुसार बारिश के मौसम में कभी भी यह पेड़ ज़मीदोज़ हो सकता है इस रास्ते से रोज़ हज़ारों लोग आवागमन करते है। जिसकी वजह से जान माल का नुकसान होने की संभावना है। विद्युत विभाग के उपखण्ड अधिकारी से इसकी लिखित शिकायत की है, आशा है इसपर जल्द काम करेंगे। पत्र देने के दौरान राहुल शर्मा, अनिल शर्मा व प्रिंकुश आदि साथ रहें।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours