हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी मंडल हरिद्वार ने कल अयोध्या में होने वाले भव्य श्री राम जन्मभूमि भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर 501 दीप प्रज्वलित कर श्री मां गंगा पूजन किया, तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राम धुन गाई तथा राम का उद्घोघोष किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, मंडल हरिद्वार भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष दिनेश पांडे, चंद्रकांत पांडे, तरुण नैयर, सुरेंद्र मिश्रा, प्रदीप त्यागी, शिवम ठाकुर, विदेश चौहान, मीडिया प्रमुख विकल राठी, श्रीमती पूनम मखीजा,श्रीमती पूनम माकन, श्रीमती रंजना चतुर्वेदी, श्रीमती पुष्पा, रिया अरोड़ा, अजय, यश सिंह, कुणाल, बृजेश भदोरिया, अजय, रंजीत सिंह, दिनेश शर्मा, मनोज सिरोही,डॉ राजकुमार, इष्ट देव सोनी ने श्री राम जी की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित की। इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा की राम जन्मभूमि आंदोलन लगभग 500 वर्षों से गतिमान है और अब तक इस पर लाखो लोग अपना बलिदान दे चुके हैं, और यह बड़े हर्ष का विषय है कि हमारे जीवन काल में राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा की अब भव्य राम मंदिर बनने की सारी रुकावटें दूर हो चुकी है, और जल्दी ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा आज इस अवसर पर हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर कार्यकर्ताओं ने 501 दीप प्रज्वलित कर भगवान राम की पूजा अर्चना की। आज सभी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से राम मंदिर बनने पर जयघोष किया। भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कल जनपद हरिद्वार के सभी 26 मंडलों में यह कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनेगा और प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के आह्वान पर सभी मंडलों के कार्यकर्ता कल शाम को अपने-अपने घरों में दिए जलाएंगे श्री राम धुन गाएंगे और आतिशबाजी भी करेंगे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours