हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा विधायक सुरेश राठौड़ ने अलावलपुर से सुभाषगढ़ जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास किया। 478.60 लाख रुपए की लागत से लगभग 5 किलोमीटर का सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा। आपको बता दे कि रात दिन इस सड़क से सैकड़ों मुसाफिरों की आवाजाही रहती है और टूटी फूटी सड़क से क्षेत्रवासियों के साथ-साथ मुसाफिरों को भी बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। और मुसाफिर टूटी फूटी सड़क का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल भी हो रहे थे। सड़क दुर्घटनाओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए विधायक सुरेश राठौड़ ने आज सड़क निर्माण का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि ज्वालापुर विधानसभा का विकास ही हमारे जीवन का लक्ष्य है। उन्होंने विधानसभा के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन भी अपने क्षेत्र की जनता को दिया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours