हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। कोविड 19 वायरस की महामारी के कारण पिछले कुछ महीनों से आम जनता को अन्य जनपदों  या राज्यों में आवागमन हेतु ई पास की जरूरत पड़ी है। रक्षाबंधन त्यौहार को देखते हुवे हो सकता है कि आम जनता के मन मे इसको लेकर असमंजस की भावना हो कि अन्य जनपदों या राज्यो में आवागमन हेतु ई पास आवश्यक होगा कि नही! वो भी उस समय जब हर जनपद में कोरोना संक्रमण के केस प्रतिदिन आ रहे हैं। इस विषय मे जब हरिद्वार जिलाधिकारी सी. रविशंकर से उनका मत लिया तो उनके अनुसार रक्षाबंधन पर्व पर अन्य जनपदों या राज्यो में आवागमन हेतु ई पास जरूरी नही होगा। हरिद्वार परिवहन निगम से एजीएम जैन ने बताया कि कल रक्षाबंधन पर्व पर बसे सामान्य तो चलेगी ही साथ मे बहनों के लिये यात्रा निशुल्क रहेगी। जबकि रेलवे के बारे मे अभी स्तिथि स्पष्ट नही है। रक्षाबंधन में कोरोना महामारी से बचने हेतु बेहतर होगा कि अभी 2 गज की दूरी और सेनेटाइजर का साथ बना रहे। जिन महिलाओं या पुरुषों को बुखार, गले मे दर्द होने के लक्षण महसूस हो वो रक्षाबंधन से स्वयं को दूर रखते हुवे स्वयं की अविलम्ब जांच कराए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours