(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पुलिस ने गोकशी के तीन वंचित इनामी अपराधी को लक्सर मेटाडोर तिराहे से धर दबोचा। वहीं कोतवाली में पहुंचे एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज द्वारा इनामी वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे, विशेष अभियान के क्रम में लक्सर कोतवाली में पूर्व से पंजीकृत उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम अभियोग में तीन वांछित अपराधी जिन पर 15 सौ 15 सौ रुपए का इनाम हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घोषित किया गया था। उनकी लक्सर इंस्पेक्टर हेमेंद्र सिंह नेगी की गठित टीम के द्वारा गिरफ्तारी की गई है उन्होंने बताया आजाद, शाहनजर साजिद तीनों अपराधी कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा गांव के निवासी है, तीनों अपराधियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है उन्होंने बताया यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Home
Unlabelled
हरिद्वार की गूंज: गोकशी के तीन वांछित इनामी अपराधी गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours