हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। भगवान श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में मन्दिर निर्माण भूमि पूजन के अवसर पर राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 2 बार हरिद्वार के भाजपा से विधायक रहें परम् पूज्य ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि जी महाराज के सन्त मण्डल आश्रम में दीपावली उत्सव की तरह 2100 दीप प्रज्वलित किये गए व पूजा पाठ करते हुए परम् पूज्य श्री श्री 1008 राम मुनि महाराज ने कहा कि परम् पूज्य जगदीश मुनि के नेतृत्व में हरिद्वार से राम मंदिर के लिए ज्योति कलश यात्रा अयोध्या के लिए निकाली गई, कई रैलियों का नेतृत्व किया बाबरी विध्वंस में अहम भूमिका निभायी गयी। आज मुनि जी हमारे बीच होते तो बहुत खुश होते। अनेको भक्तों ने राम जन्मभूमि संघर्ष में अपने प्राणों की आहुति दी तब जाकर यह शुभ दिन आया है।
भेल से पहुंचे भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री एवं BPHO राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सन्दीप सिंहानिया ने कहा कि निश्चित ही आज का दिन हमारे लिए बहुत गौरव का दिन है। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम हमारे आदर्श है कलयुग में 500 वर्ष के अज्ञातवास के बाद भव्य मंदिर में श्रीराम का वास होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में परम् पूज्य जगदीश मुनि के संघर्षों एवं सन्तमण्डल आश्रम के कार्यो को देखते हुए स्वामी राम मुनि जी को भी राम मंदिर ट्रस्ट में स्थान दिया जाना चाहिये। 

कार्यक्रम में अमित प्रजापति, भुवन जोशी, सत्यवान, पुनीत, सर्वेश प्रजापति, अम्बुराम प्रजापति, सतीश शर्मा, विनोद कुमार,बालकेश राजोरिया ,धर्मपाल प्रधान जी, रामलाल प्रजापति, ज्योति प्रजापति, आदित्य प्रजापति,संगीता, पुष्पा अनुरागी, अंशिका इत्यादि भक्तगण शामिल रहें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours