(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। श्रीराम भारत की आत्मा मे रचे बसे है। जिनको अलग किया जाना किसी भी रूप में संभव नही है। केवल श्रीराम नाम के आवरण से व्यक्ति लोक तथा परलोक मे पूजनीय हो जाता है। क्योकि राम केवल दो अक्षर का नाम नही अपितु जीवन का आधार है। ये विचार रानीपुर विधायक आदेश चैहान ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर शिलान्यास के पावन अवसर पर श्री हनुमान मंदिर व ग्राम देवता मंदिर जगजीतपुर मे आयोजित पूजन कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त किये। विधायक आदेश चौहान ने श्रीराम मन्दिर जन्मभूमि पूजन तथा शिलान्यास के उपलक्ष्य मे अनेक मन्दिरों मे पूजा अर्चना की तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विधायक द्वारा श्री धनदेवी मन्दिर, श्री रघुनाथ मंदिर ज्वालापुर तथा श्री शिव मंदिर शिवालिक नगर सहित कई क्षेत्रों में पूजन कर के जन्मभूमि आन्दोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ दीप प्रज्वलित कर व आतिशबाजी कर के सभी के साथ उत्सव मनाया व शुभकामनाएं दी।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने भारतीय इतिहास मे श्रीराम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस आंदोलन से जुडे सभी कारसेवकों को याद करते हुए कहा कि श्रीराम पर भारतवर्ष की अपार श्रद्धा है। श्रीराम प्रत्येक भारतवासी के हदय मे विराजमान है। हम सभी को श्री राम के आदर्शों पर चलकर आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर रानीपुर के सभी मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता सहित क्षेत्र की समस्त जनता ने श्रीराम जन्मभूमि शिलान्यास पर अपने-अपने घर तथा मंदिरों में दीपक जलाकर दीपोत्सव एवं आतिशबाजी कर उत्सव मनाया। गोपीचंद कालोनी में एकता मंच धीरवाली के डॉ राजीव चौधरी ने श्रीराम जन्म भूमि पूजन तथा दीपोत्सव पर क्षेत्र में मिठाईयां बांटी। वहीं इन सभी कार्यक्रम की जानकारी मंडल सोशल मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा ने दी




Post A Comment:
0 comments so far,add yours