हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जिले के थिथोल्ला गांव स्थित गोल्ड प्लस ग्लास कंपनी का एक चौंकाने वाला गंभीर मामला सामने आया है। यहां कई वर्षों से कंपनी से निकलने वाला जहरीला पानी किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन में उगने वाली फसलों को तभा कर रहा है। इतना ही नहीं ग्रामवासी कंपनी से निकलने वाले जहरीले पानी का शिकार होकर कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित भी हो चुके हैं। 
                   देखें वीडियो: ग्राम प्रधान पति
वही ग्राम प्रधान पती मोहम्मद जब्बार ने बताया कि कंपनी से निकलने वाले केमिकल युक्त दूषित पानी से प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका हैं। लेकिन प्रशासन द्वारा किसी भी तरह की कार्रवाई कंपनी प्रबंधन पर नहीं की गई है। और ना ही कंपनी से निकलने वाले दूषित पानी का समाधान निकाला गया है। उन्होंने बताया कि कंपनी से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी फसलों के साथ-साथ गांव की सड़कों पर भी बह रहा।
           देखें वीडियो: विनोद कुमार किसान
जिससे ग्राम वासियों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के किसान विनोद कुमार ने बताया कि वर्षों से कंपनी से निकलने वाले जहरीले पानी का शिकार किसान हो रहे हैं। लेकिन प्रशासन ने आज तक इसकी सुध नहीं ली है और प्रशासन की अनदेखी का फायदा उठाकर कंपनी प्रबंधन लगातार किसानों का शोषण कर रहा है। ग्राम वासियों ने प्रशासन से गांव के बचाव के लिए मदद की गुहार लगाई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours