हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर एसडीएम पूरण सिंह राणा द्वारा अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर पांच अवैध खनन से भरे ओवरलोड ट्रको को सीज कर दिया। पकड़े गए पांंचो ट्रको में स्टोन क्रेशर में क्रश की गई। निर्मित सामग्री पाई गई। पूछताछ के दौरान इन वाहनों के पास खनन सामग्री से संबंधित कोई अभिलेख नहीं मिला। जिसके चलते इन पांच ट्रको को सीज कर दिया गया। साथ ही इनके वाहन स्वामियों और संबंधित स्टोन क्रेशरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश लक्सर कोतवाली व हल्का लेखपाल को दिए गए। वही लक्सर एसडीएम पुरण सिंह राणा का कहना है कि अवैध खनन रोकने के लिए टीम बनाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में ओवरलोड वाहन और अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि क्षेत्र में अवैध खनन करता कोई पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours