हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। केन्द्र मे प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे आई०पी०एस० अभिनव कुमार को गढवाल मण्डल का नया आई०जी० बनाया गया है। इससे पहले अभिनव कुमार हरिद्वार के एसएसपी भी रह चुके है, अपनी बेबाकी एवं साफ छवि के कारण हरिद्वार मे कानून व्यवस्था सुधारने मे अभिनव कुमार का बेहद शानदार कार्यकाल रहा। कानून के साथ खेल एवं पत्रकारिता मे भी आपका सराहनीय योगदान रहा है, उत्तराखण्ड स्क्वैश रैकेट एसोशियेसन के संरक्षक रहते, हरिद्वार जैसे धार्मिक तीर्थ स्थल पर स्क्वैश के उभरते खिलाडियों को जनपद के रोशनाबाद स्टेडियम में पहला स्क्वैश कोर्ट अभिनव कुमार तथा तत्कालीन डीएम आर०के० सुधांशु की ही देन है। गढवाल मंडल का आई०जी० बनने पर अभिनव कुमार के देहरादून स्थित कार्यालय पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के उत्तराखण्ड प्रदेश सचिव सौरभ चौहान ने मिलकर अभिनव कुमार को नया दायित्व मिलने पर गंगाजल भेट कर बधाई दी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours