हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। शिवालिक नगर के व्यापारियों के द्वारा पिछले कई माह से अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा था, उसको देखते हुए नगर पालिका शिवालिक नगर ने कूड़े निस्तारण का शुल्क 100/- प्रति माह कर दिया है। शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने नगर पालिका शिवालिक नगर के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह जीत शिवालिक नगर के व्यापारियों की जीत है, उन्होंने बताया कि शिवालिक नगर के व्यापारी पिछले कई माह से नगर पालिका शिवालिक नगर के खिलाफ अपनी कई मांगो को लेकर आन्दोलन कर रहे थे, उन्होंने कहा कि व्यापारी हमेशा ही नगर पालिका का सहयोग करता आया है।
लेकिन कोरोना काल के चलते व्यापारी इस समय आर्थिक मंदी का सामना कर रहा है और व्यापारी ख़राब आर्थिक स्थिति से गुजर रहा हैं। शिवालिक नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विभास सिन्हा ने कहा कि इस समय व्यापारी लाइसेंस शुल्क देने की स्थिति में नहीं है, जहां प्रदेश में लाइसेंस शुल्क कही भी लागु नहीं है, वही नगर पालिका शिवालिक नगर के चेयरमैन द्वारा शिवालिक नगर व्यापारियों से सौतेला व्यवहार क्यों कर रहा है, ये अपने आप मे बड़ा सवाल है, शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा की नगर पालिका दुकानों से लाइसेंस शुल्क क्यों माँगा जा रहा है, शिवालिक नगर व्यापार मंडल इसका पूरा विरोध करता है, उन्होंने कहा कि चाहे शिवालिक नगर के व्यापारियों को सड़कों पर उतर कर आंदोलन करना पड़े व्यापारी अपनी हक की लड़ाई के लिए पीछे नही हटेंगे। इस अवसर पर शिवालिक नगर व्यापार मंडल के महामंत्री रीषब शर्मा, अशोक उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अमितोष त्यागी, उपाध्यक्ष समीर अग्रवाल, रवि वर्मा, विवेक गुप्ता, आज़म सल्मानी, गौरव सेठी, हिमांशु महेश्वरी, सेवेश गुप्ता, उपेन्द्र चौधरी एवं समस्त शिवालिक नगर व्यापार मंडल ने इस लाइसेंस शुल्क का पुरजोर विरोध किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours