हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। भगवान वाल्मीकि आश्रम कनखल में बैठक आयोजित की गई, बैठक में सामाजिक संगठन दलित आर्मी सामाजिक संगठन का गठन किया गया। बैठक का संचालन ललित तथा बैठक की अध्यक्षता संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष नवीन तेश्वर (प्रधान) ने की। बैठक में हरिद्वार जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमे मुख्य रूप से हरिद्वार जिला अध्यक्ष के पद पर मनीष चौटाला को नियुक्त किया है। साथ ही जिला उपाध्यक्ष राकेश लोहाट, जिला उपाध्यक्ष ललित वाल्मीकि, जिला संगठन महामंत्री चंद्र प्रकाश, जिला महामंत्री दीपक चावरिया, राकेश गोड़ियाल जिला कोषाध्यक्ष सुमित वाल्मीकि, जिला मीडिया प्रभारी अमित मंगोलिया, जिला सह सचिव प्रदीप  बहोत को जिले के प्रमुख पदों पर नियुक्त किया गया, साथ ही विभाग कार्यकारिणी में विभाग अध्यक्ष पद पर अमित मुल्तानिया हरिद्वार विभाग संगठन मंत्री पद पर  संजय सिंह को नियुक्त किया गया। हरिद्वार नगर की भी कार्यकारिणी गठित की गई, जिसमें हरिद्वार नगर अध्यक्ष पदम कांगड़ा, उपाध्यक्ष हनी चौटाला, नगर महामंत्री पवन काला, सचिव मोनू कल्याण तथा अन्य कार्यकर्ताओं को पदों पर नियुक्त किया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठ अतिथि के तौर पर नरेश गिहार, अतिथि संजय तथा मुख्य वक्ता के तौर पर योगेंद्र पाल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर सभी कार्यकर्ता बंधुओं को बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं दी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours