हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिक नगर क्षेत्र में निगम के कर्मचारी द्वारा दुकानों के बाहर लगे हार्डिंग को उतारा जा रहा था, शिवालिक नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने देखा कि निगम के कर्मचारी दुकान के बाहर लगे होर्डिंग उतार रहें। जिसकी जानकारी शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा को दी, विभास सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर निगम के कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की, मामला उस टाइम तूल पकड़ गया जब निगम के कर्मचारी ने जानकारी तो नही दी और शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की।
देखें वीडियो
जिसको देखते ही शिवालिक नगर के व्यापारियों ने नगर निगम शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। जब इस बारे में अध्यक्ष विभास सिन्हा से जानकारी ली तो, उन्हें बताया कि नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा निगम के कर्मचारियों को भेज कर दुकान के बाहर लगे होर्डिंग उतरवा रहें है। जिसकी जानकारी किसी भी व्यापारियों के पास नही है, मंडल अध्यक्ष का कहना है कि जो दुकान के बाहर होर्डिंग लगे हैं वह काफी वर्षों से लगे हुए हैं।
विभास सिन्हा ने बताया कि जब निगम के कर्मचारी द्वारा उतारे जा रहे होर्डिंग के बारे में नोटिस मांगा गया तो वह दिखा नही पाए, सिन्हा ने बताय मेरे ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई है। जिसको लेकर शिवालिक नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में रोष पनप रहा है, उन्हें बताया कि शिवालिक नगर के व्यापरियों ने तुरन्त गैस प्लांट चौकी पहुच कर चौकी प्रभारी को मामले की जानकारी देते हुए नगर पालिका शिवालिक नगर के खिलाफ तहरीर दी है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours