हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने आज प्रेस को जारी एक बयान मे कहा की शिवालिक नगर मे नगर पालिका के कुछ कर्मचारीयो ने आज व्यापारी पर जो हमला किया है, यदि उन पर कानूनी कार्यवाही ना हुई तो प्रदेश व्यापार मण्डल आन्दोलन का रास्ता अपनाएगा। चौधरी ने कहा की बिना पुलिस को साथ लिए कुछ लोग दुकानो के बोर्ड और अन्य सामान उतार कर चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। और पूछने पर ना तो कोई आदेश दिखाया गया ना ही बात करी, उल्टा व्यापारियो पर जान लेवा हमला कर दिया गया। चौधरी ने कहा की व्यापारियों का शोषण किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भोले-भाले व्यापारी पर हमला बता रहा है, की यहा कानून का कोई डर नहीं है पर व्यापारी संगठित है, व्यापारियों के अपमान का बदला लिया जाएगा, और कार्यवाही ना होने पर नतीजा जो होगा उसका ज़िम्मेदार शासन-प्रशासन खुद होगा। चौधरी ने कहा की शिवालिक  नगर के एक नेता के इशारे पर यह सब व्यापारियों के साथ किया जा रहा है, सत्ता के नशे में चूर कुछ लोग व्यापारियों को अपना ग़ुलाम बनाना चाहते है, जब वो व्यापारियों में तोड़-फोड़ में सफल नहीं हो पाए तो अब शिवालिक नगर के व्यापारियो पर हमला कर रहे है, ऐसी ओछि मानसिकता के लोग अभी व्यापार मण्डल की ताक़त को नहीं जानते है। इस मामले को ले कर यदि कल तक मामला पुलिस ने दर्ज नही किया तो आन्दोलन का रास्ता अपनाया जाएगा और चाहे कोई भी हो व्यापारियों से जो टकराता है, उसको दोबारा सत्ता का मुँह देखना नसीब नहीं होता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours