हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। शिवालिक नगर के व्यापार मंडल अध्यक्ष विभास सिन्हा ने व्यापारियों की निम्नलिखित समस्याओ के सम्बन्ध में हरिद्वार जिला अधिकारी सी० रविशंकर को अवगत कराया गया है। जिसमें शिवालिक नगर पालिका {ks= के व्यापारियों से कूड़े के नाम पर असमान शुल्क जो की आपके द्वारा विभिन्न दुकानों, मिठाई, नर्सिंग होम से 1000 से 300 रुपये और किसी से 100 की मांग की जा रही है। जो की जनहित एवं व्यापारियों के विरुद्ध है। शिवालिक नगर व्यापार मंडल पूरे नगर पालिका क्षेत्र में एक सामान कर अधिकतम 50 रुपये प्रत्येक से लिए जाने की मांग करता है और जिन व्यापारियों के अपने निजी घरों में दुकान या अन्य प्रतिष्ठान है। वहा पर घर या दुकान से एक ही से शुल्क लिया जाए। नगर पालिका शिवालिक नगर, पालिका क्षेत्र के नर्सिंग होम से 1000 रुपए प्रति माह कूड़े के नाम का ले रही है। जब की ये नर्सिंग होम MPCC संस्था को मेडिकल वेस्ट का 3300 रुपया प्रति माह दे रही है। नगर पालिका शिवालिक नगर नर्सिंग होम से भी 50 रुपए प्रति माह ले। 2- शिवालिक नगर व्यापार मंडल शिवालिक नगर पालिका {ks= में लगने वाले लाइसेंस शुल्क को पूरी तरह ख़तम करने की मांग की। 3- शिवालिक नगर व्यापार मंडल नगर पालिका {ks= में लगने वाले गृह कर को १० साल तक नहीं लिए जाने की मांग की। जैसे कि पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा लिखित में निदेशित है। 4- विगत 19 मार्च 2020 से समस्त कोचिग संस्थान पूरी तरह से बंद है बहुत से संस्थान किराये की जगह पर चल रहे है। पढ़ाने वाले प्रशिक्षक, तथा अन्य कर्मचारी काम न चलने के कारण भुखमरी के कगार पर है। ऐसे में उनके भविष्य पर भी संकट है अधिकांश विद्यार्थी भी व्यावसायिक प्रगति, नया काम पाने की आशा अथवा नौकरी में प्रोंनान्ति के लिए पाठ्यक्रम करते है। ऐसे में उनके समय और भविष्य पर भी संकट है उन्होंने मांग कि इन सब बातो को देखते हुए कोचिंग संस्थानों को खोलने का आदेश पारित करे। 5- शिवालिक नगर पालिका व्यापारियों से भेद भाव पूर्ण कार्य कर रही है।
नगर पालिका जब भी शिवालिक नगर में व्यापारियों से सम्बंधित कोई भी कार्य करें। शिवालिक नगर व्यापार मंडल संबध प्रदेश व्यापार माडल को अवश्य सूचित करे हमें नगर पालिका के साथ मिल जुल कर कार्य करना है। उन्होंनेेे कहा कि शिवालिक नगर व्यापार मंडल हमेशा से ही जनहित कार्य में आगे बड कर करता रहता है। लॉक डाउन के समय हो या गत वर्ष कावढ़ मेला हो शिवालिक नगर के व्यापारी हमेशा प्रशासन के साथ कंधे से कंधे मिला कर कार्य करता आया है। शिवालिक नगर के व्यापारियों ने शासन प्रशासन के आदेश को सम्मान देते हुए शिवालिक नगर व्यापार मंडल के आवाहन पर साप्ताहिक बंदी का पूरी तरह से पालन किया। और प्रशासन का सहयोग किया। नगर पालिका शिवालिक नगर सम्पूर्ण इलाक़े को सैनिटाइजर कराएगी परंतु नगर पालिका शिवालिक नगर आँख बंद कर सोई हुई है, पूरे शिवालिक नगर में नगर पालिका शिवालिक नगर कुछ भी सैनिटाइजर नहीं कर रही है। जिस कारण कोरोना महामारी बड़ने के कागार पर है। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरूप और कोरोना महामारी के कारण उपजे हालातो के कारण सभी प्रकार के शुल्क को आगामी 10 वर्षो तक माफ़ किये जाने का अनुरोध किया है।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours