हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति के पैर कट गए हैं। घायल व्यक्ति को रेलवे पुलिस द्वारा लक्सर के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां से घायल व्यक्ति की हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि घटना उस समय घटी जब वह व्यक्ति फोन पर बात करता हुआ रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था।
अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उसके पैर कट गए। वहीं जीआरपी एसओ सुभाष चंद्र ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में रेलवे लाइन पर पड़ा हुआ है घायल व्यक्ति को 108 की मदद से अस्पताल भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति नितिन थाना भवन शामली उत्तर प्रदेश हाल निवासी सोसायटी रोड लक्सर का निवासी है। उन्होंने बताया घायल युवक लक्सर की एक फैक्ट्री में कार्य करता है।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours