हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। भगवानपुर ब्लॉक के नौकरा ग्रंट बुग्गावाला गांंव में ग्राम प्रधान मदन भूषण सैनी द्वारा नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू कराई गई है।जिसमें ग्राम प्रधान मदन भूषण सैनी के प्रयास और लगन से अपने करीबी मित्र मनमोहन सिंह देहरादून द्वारा एंबुलेंस की व्यवस्था कराई गई है। जो जरूरतमंद लोगों को 24 घंटे नि:शुल्क सेवा देगी। और जो बीमार और गरीब लोग समय से अस्पताल न पहुंच पाने के कारण अपने प्राणों को खो देते थे। उनके लिए ग्राम प्रधान द्वारा चलाई गई नि:शुल्क सेवा एंबुलेंस एक रोशनी की किरण साबित होगी। वहीं ग्राम प्रधान मदन भूषण सैनी ने बताया कि अधिकतर देखा गया कि ग्राम पंचायत मेें घटित दुर्घटनाओं में घायल हुए व्यक्ति और बीमारो को समय से एंबुलेंस और गरीब व्यक्तियों को इलाज न मिल पाने से उन्हें बचाया नहीं जा सका। जिनकी मौतो ने मुझे झकझोर कर रख दिया। और प्रयास किया गया कि ग्राम पंचायत में एक नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू की जाए। 
जिससे समय रहते हुए तत्काल घायल और गरीब बीमार व्यक्ति को समय पर अस्पतालों में भर्ती कराकर बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि सोच विचार के प्रयास के बाद मेरे प्रिय मित्र मनमोहन सिंह देहरादून द्वारा यह एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है। जिससे ग्राम वासियों के साथ साथ अन्य क्षेत्र के व्यक्तियों की भी सेवा हो सकेगी। उन्होंने बताया कि और अब गर्भवती, नवजात व अन्य मरीजों को भी अस्पताल तक पहुंचाने के लिए सरकारी एंबुलेंस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ग्राम प्रधान मदन भूषण सिंह ने बताया कि इस सेवा का लाभ देने में जाति-धर्म का भेदभाव नहीं किया जाएगा। यह नि:शुल्क एंबुलेंस सभी जाति धर्म के गरीब व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है। नि:शुल्क एंबुलेंस पर मोबाइल नंबर अंकित है। कोई भी जरूरतमंद करीब मेरे नंबर पर भी संपर्क कर सकता है। और संपर्क करने पर अपने गांव के साथ ही क्षेत्र के दूसरे गांवों के जरूरतमंदों को भी तत्काल एंबुलेंस मुहैया कराई जाएगी। ग्राम प्रधान मदन भूषण सिंह की सोच ने उन्हें समाज में अलग भी पहचान दिलाई है। क्षेत्रवासियों के लिए उनका यह प्रयास किसी वरदान से कम नहीं है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours